{"_id":"6ab2d69d4fc2ae2c6a0bb358","slug":"50-million-spent-yet-not-a-drop-trickled-from-the-tap-barabanki-news-c-315-1-brb1038-180001-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पांच करोड़ खर्च, फिर भी नल से नहीं टपकी बूंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पांच करोड़ खर्च, फिर भी नल से नहीं टपकी बूंद
Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर। मदारपुर बहादुर सिंह गांव में घर-घर नल से जल पहुंचाने का सपना तीन साल बाद भी अधूरा है। जल जीवन मिशन के तहत करीब पांच करोड़ रुपये मंजूर होने के बावजूद ग्रामीणों को अब तक पानी की एक बूंद नहीं मिली। योजना के तहत गांव की सड़कें खोदकर पाइपलाइन बिछाई गई और घरों के बाहर टोटियां लगा दी गईं, लेकिन जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी।
तीन साल में योजना के नाम पर सिर्फ बाउंड्रीवाल और गेट का निर्माण हो सका है। टंकी के पिलर के लिए खड़ी की गई सरिया खुले में पड़े-पड़े जंग खा रही हैं। परिसर में लगे सोलर पैनल भी धूल फांक रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार की मनमानी और अधिकारियों की अनदेखी के कारण योजना अधर में है।
टूटी सड़कें बढ़ा रहीं मुसीबत
पाइपलाइन बिछाने के लिए गांव की इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कों को खोदकर छोड़ दिया गया। मरम्मत न होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है और हादसों का खतरा बना है।
विज्ञापन
वर्जन
बजट के अभाव में पानी की टंकी का निर्माण रुका है। फिलहाल ठेकेदार को बोरिंग के माध्यम से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
- विमल गिरी, अवर अभियंता, जल जीवन मिशन