{"_id":"6ad3402a73b6eefb6e0928e3","slug":"video-video-bthalta-brabkapahal-dajatal-haiiva-cara-ral-lina-mahathava-karadara-sa-thharamaka-parayatana-ka-bha-malga-bugdhhava-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बदलता बाराबंकी...पहला डिजिटल हाईवे, चार रेल लाइनें, महादेवा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बदलता बाराबंकी...पहला डिजिटल हाईवे, चार रेल लाइनें, महादेवा कॉरिडोर से धार्मिक पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा
श्रुतिमान शुक्ल
कभी सड़क पर जाम से जूझते शहर, रोजगार के लिए दूसरे जिलों का रुख करने को मजबूर युवा और खेती में बेहतर आमदनी की उम्मीद लगाए किसान... बाराबंकी की विकास यात्रा का अगला पड़ाव इन सभी के लिए नई संभावनाएं लेकर आ रहा है।
जिले में छह हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले डिजिटल हाईवे की तैयारी है तो दूसरी ओर औद्योगिक क्षेत्रों के विकास, रेलवे सुविधाओं के विस्तार और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने वाली परियोजनाएं भी आकार ले रही हैं। इन योजनाओं का असली असर केवल सड़कों, इमारतों और पटरियों तक सीमित नहीं होगा। उम्मीद है कि इनसे लोगों के सफर का समय बचेगा, कारोबार को नए ग्राहक मिलेंगे, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और किसानों को अपनी उपज के बेहतर बाजार मिल सकेंगे।
राजधानी लखनऊ और रामनगरी अयोध्या के बीच बसे बाराबंकी में बीते पांच वर्षों के दौरान विकास से जुड़ी कई योजनाओं पर काम हुआ है। अमर उजाला ने दरियाबाद क्षेत्र के विधायक और प्रदेश सरकार में खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा तथा जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह से बातचीत की। इसमें जिले में चल रही और प्रस्तावित परियोजनाओं के साथ विकास की उन संभावनाओं की तस्वीर सामने आई, जिनका सीधा संबंध आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।