{"_id":"6afc3bca58fe07c0c401936b","slug":"video-video-aatha-sa-sal-parana-thava-vakashha-parajata-ka-sarakashha-ka-pakhata-itajama-bugdhhana-lga-nama-2026-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आठ सौ साल पुराने देव वृक्ष पारिजात की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बढ़ने लगी नमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आठ सौ साल पुराने देव वृक्ष पारिजात की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बढ़ने लगी नमी
बाराबंकी। किंतूर का आठ सौ साल से अधिक पुराना पारिजात अब वन विभाग की विशेष निगरानी में है। दुर्लभ और ऐतिहासिक महत्व के इस वृक्ष को सुरक्षित रखने के लिए उसके चारों ओर बैरीकेडिंग कराई गई है। श्रद्धालुओं के सीधे संपर्क पर रोक है और बाहर से ही पूजा-अर्चना की व्यवस्था है। वैज्ञानिक अध्ययन में वर्ष 2019 में नमी की मात्रा महज 39.7 फीसदी मिलने के बाद वन विभाग ने संरक्षण के उपायों पर विशेष ध्यान दिया है। अब चार से पांच प्रतिशत नमी बढ़ी है। वृक्ष की देखरेख के लिए नीम कोटेड यूरिया का इस्तेमाल किया जा रहा है।
जिला वन अधिकारी आकाश दीप बधावन ने बताया कि वर्ष 2018-19 में वनस्पति अनुसंधान संस्थान कोलकाता के वैज्ञानिकों ने पारिजात पर शोध किया था। भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण और बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों ने भी इसका अध्ययन किया है। सामान्य तौर पर पारिजात की लकड़ी में नमी की मात्रा करीब 79 फीसदी तक हो सकती है। अध्ययन में किंतूर के वृक्ष में यह 39.7 फीसदी दर्ज की गई थी। वैज्ञानिकों के अनुसार लकड़ी में नमी वृक्ष की मजबूती और संरचनात्मक स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाती है।
करीब 45 फीट ऊंचा यह वृक्ष अपनी विशिष्ट वनस्पति संरचना के कारण भी वैज्ञानिकों के लिए शोध का विषय रहा है। इसके परागकणों में विशेष प्रकार की वलयाकार संरचना मिली है, जो इसे दूसरी वनस्पति प्रजातियों से अलग पहचान देती है।
सुधार के साथ इको टूरिज्म के रूप में विकास
डीएफओ के मुताबिक, वृक्ष पूरी तरह सुरक्षित है और उसकी नमी में सुधार हो रहा है। विभाग इसकी नियमित निगरानी और देखरेख कर रहा है। पारिजात को केवल धार्मिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि प्राकृतिक विरासत के रूप में भी संरक्षित करने की योजना है। इसके लिए स्थल को इको टूरिज्म के रूप में विकसित करने पर विचार किया जा रहा है।
पांडवों की माता कुंती के पूजन के लिए आते थे पारिजात के फूल
किंतूर का पारिजात धार्मिक मान्यताओं के कारण भी विशेष महत्व रखता है। स्थानीय जनश्रुति के अनुसार, महाभारत काल में पांडवों की माता कुंती कुंतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पारिजात के फूलों का इस्तेमाल करती थीं। मान्यता है कि अर्जुन इस वृक्ष को इंद्रलोक से पृथ्वी पर लेकर आए थे। इसी वजह से इसे देव वृक्ष और कल्पवृक्ष के रूप में पूजा जाता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि इस वृक्ष के दर्शन और पूजन से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वर्षभर यहां दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसका प्रशासन का एक बोर्ड में भी वहां लगा है, जो कहता है कि वृक्ष महाभारत कालीन है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।