{"_id":"6afb65f4b209afd06305e0f3","slug":"body-of-private-company-executive-found-hanging-in-a-room-barabanki-news-c-315-1-brp1006-184597-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कमरे में फंदे से लटका मिला निजी कंपनी के अधिकारी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कमरे में फंदे से लटका मिला निजी कंपनी के अधिकारी का शव
Tue, 17 Nov 2026 01:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के सत्यप्रेमी नगर मोहल्ले में सोमवार को निजी कंपनी में सीनियर इंचार्ज अभिषेक मणि त्रिपाठी (46) का शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
पुलिस के अनुसार अभिषेक एक निजी कंपनी में लखनऊ सीनियर इंचार्ज थे। रविवार को उनकी पत्नी अंजू और 14 वर्षीय बेटा अंबिकेश रिश्तेदारी में लखनऊ गए थे। सोमवार सुबह दोनों घर लौटे तो कमरे का दरवाजा खुला मिला। अंदर पहुंचने पर अभिषेक का शव फंदे से लटका देखकर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अभिषेक के मोबाइल फोन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। सीओ आफताब आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।