{"_id":"6a9fd3ba8f7b1672270e7a6f","slug":"video-vathavana-ma-satha-ka-hataya-ka-aarapa-kasharaya-na-brabka-ma-raca-khataranaka-sajasha-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में साथी की हत्या की आरोपी किशोरियों ने बाराबंकी में रची खतरनाक साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में साथी की हत्या की आरोपी किशोरियों ने बाराबंकी में रची खतरनाक साजिश
वृंदावन के राजकीय बाल गृह (बालिका) में साथी शिवानी की हत्या की आरोपी दो किशोरियों ने बाराबंकी के संप्रेक्षण गृह में भी सनसनीखेज साजिश रच डाली। दोनों ने स्टाफ को जहर देकर बेहोश करने अथवा नुकसान पहुंचाने के बाद संप्रेक्षण गृह से भागने की योजना बनाई। इसके तहत स्टाफ के लिए बन रही चाय में ऑल आउट की रिफिल का लिक्विड डाल दिया। शुक्र रहा कि एक कर्मचारी की नजर उन पर पड़ गई और समय रहते चाय को स्टाफ तक पहुंचने से रोक दिया गया। पूछताछ में दोनों की योजना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड और जिला प्रोबेशन कार्यालय को घटना की जानकारी दी है।
अलीगढ़ और पीलीभीत निवासी दोनों किशोरियों पर 21 अगस्त को वृंदावन स्थित राजकीय बाल गृह (बालिका) में बरेली निवासी 14 वर्षीय शिवानी की हत्या का आरोप है। आरोप है कि दोनों किशोरियां शिवानी को बाथरूम में ले गईं और बेरहमी से पीटने के बाद पानी से भरी बाल्टी में उसका सिर डुबो दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों को हिरासत में लिया गया था। मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड में पेशी के बाद दोनों को बाराबंकी स्थित संप्रेक्षण गृह भेजा गया था।
संप्रेक्षण गृह में रहने के दौरान दोनों किशोरियों ने यहां से भी भागने की योजना बना ली। इस बार उन्होंने स्टाफ को निशाना बनाया। दोनों ने स्टाफ के लिए तैयार की जा रही चाय में ऑल आउट की रिफिल का लिक्विड मिला दिया। एक कर्मचारी ने उन्हें ऐसा करते देख लिया। इसके बाद पूछताछ की गई तो पूरी साजिश सामने आ गई।
पूछताछ में सामने आया कि किशोरियों की योजना थी कि जहरीले लिक्विड का असर होने के बाद जब स्टाफ असहाय हो जाएगा, उसी दौरान संप्रेक्षण गृह का ताला खोलकर दोनों फरार हो जाएंगी। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रशासन ने दोनों की निगरानी और सुरक्षा बढ़ा दी है।
संप्रेक्षण गृह के अधिकारियों के मुताबिक दोनों किशोरियों को अब 24 घंटे निगरानी में रखा जा रहा है। घटना की पूरी जानकारी मथुरा के किशोर न्याय बोर्ड को पत्र भेजकर दी गई है। साथ ही जिला प्रोबेशन कार्यालय को भी सूचित कर दोनों किशोरियों का पूर्व रिकॉर्ड मांगा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।