{"_id":"6ae254dc640778cd00043dc3","slug":"a-dialogue-with-female-teachers-on-the-constitution-barabanki-news-c-315-1-brb1038-183073-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: महिला शिक्षकों से संविधान पर संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: महिला शिक्षकों से संविधान पर संवाद
Thu, 29 Oct 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में बुधवार को संविधान संवाद कार्यक्रम के तहत एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया। इसमें महिला शिक्षकों को संविधान की मूल भावना, विधिक अधिकारों और कर्तव्यों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव उज्जवल उपाध्याय और टीआरसी लॉ कॉलेज के प्रोफेसर इंद्र दमन सिंह ने महिला शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जागरूक शिक्षक ही समाज और आने वाली पीढ़ी में संवैधानिक मूल्यों के बीज बो सकता है। वक्ताओं ने संविधान के विभिन्न प्रावधानों, कानूनी साक्षरता और महिलाओं के अधिकारों पर विस्तार से जानकारी दी। इस सत्र में शिक्षकों ने वक्ताओं के विचारों को बेहद ध्यान से सुना और कानून व संविधान से जुड़ी कई अहम जानकारियां प्राप्त कीं। संवाद