{"_id":"6ae25297703490ce6001d58a","slug":"youth-attacked-on-suspicion-of-having-reported-stolen-diesel-barabanki-news-c-315-1-lu11010-183079-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: चोरी का डीजल पकड़वाने के शक में युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: चोरी का डीजल पकड़वाने के शक में युवक पर हमला
Thu, 29 Oct 2026 01:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हैदरगढ़। डीजल पकड़े जाने के बाद बुधवार की देर रात चोरी का सूचना देने के शक में युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। सरैयां गांव निवासी परमानंद शुक्ला की लाठी-डंडों और धारदार हथियार से पिटाई कर दी गई। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया है।
परमानंद की ओर से रुचि शुक्ला ने बताया कि बुधवार शाम ओहरामऊ ओवरब्रिज के अंडरपास के पास पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी का डीजल लादकर ले जा रही पिकअप पकड़ी थी। पुलिस को सूचना देने के शक में गांव के रवि दुबे, अवधेश, विकास, जगन्नाथ, हरिश्याम समेत अन्य लोगों ने परमानंद पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले में लाठी-डंडों के साथ धारदार हथियारों का इस्तेमाल किया गया। सीओ समीर सिंह ने बताया कि हैदरगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।