{"_id":"68f0beedea35653cf40e2194","slug":"video-thaval-oura-chhatha-para-tarana-ma-bhara-bhaugdha-brabka-sa-gajarana-val-athhakasha-gaugdhaya-fal-yatara-parashana-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिवाली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, बाराबंकी से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां फुल; यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली और छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, बाराबंकी से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां फुल; यात्री परेशान
दीपावली और छठ पूजा को लेकर ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद, सूरत जैसे महानगरों से बिहार और पूर्वांचल की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीट मिलना यात्रियों के लिए मुश्किल हो गया है। यूपी के बाराबंकी से होकर गुजरने वाली अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट सैकड़ों के पार पहुंच चुकी है।
रेलवे सूत्रों के अनुसार, फिलहाल दो दर्जन से अधिक ट्रेनों में वेटिंग चल रही है। कई ट्रेनों में वेटिंग 300 से ऊपर पहुंच गई है। ऐसे में यात्रियों को टिकट की पुष्टि की उम्मीद भी नहीं दिख रही है। सामान्य एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में 'नो रूम' की स्थिति बनी हुई है।
भीड़ के दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, लेकिन यात्रियों का कहना है कि यह संख्या पर्याप्त नहीं है। कई रूटों पर अभी तक अतिरिक्त ट्रेनों की घोषणा नहीं हुई। स्थानीय यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द ही अधिक स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई गईं, तो दीपावली और छठ पर्व पर घर जाने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
कई लोग मजबूरी में बसों या निजी वाहनों से सफर करने को विवश हैं। इससे किराया भी दोगुना तक बढ़ गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों की संभावनाओं पर विचार चल रहा है। जल्द ही नई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।