{"_id":"6ae0562c4e4319ae89082936","slug":"video-income-tax-raids-on-establishments-and-residences-of-four-mint-traders-in-barabanki-investigation-underway-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में चार मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और आवास पर आयकर का छापा, जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में चार मेंथा कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और आवास पर आयकर का छापा, जांच जारी
बाराबंकी में मेंथा कारोबार से जुड़े कारोबारियों के प्रतिष्ठानों और आवासों पर आयकर विभाग की छापेमारी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। सोमवार देर शाम आयकर विभाग की चार टीमें अचानक जिले में पहुंचीं और अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों तथा कारोबारी गतिविधियों की जांच शुरू की। मंगलवार को भी टीमें जांच में जुटी रहीं।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय के चंदौली स्थित हरबोकेम इंडस्ट्रीज के मालिक आशीष गुप्ता और अखिलेश गुप्ता के प्रतिष्ठानों पर जांच की गई। इसके अलावा फतेहपुर के पर्श ट्रेडर्स के मालिक सचिन जैन और सूरतगंज के उमाशंकर एंड संस के मालिक गिरजा शंकर हयारण तथा उनके पुत्र शेखर हयारण और अमन हयारण से जुड़े प्रतिष्ठानों पर भी आयकर विभाग की टीमों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
मसौली में पप्पू प्रधान के प्रतिष्ठान और आवास पर भी टीमों की जांच की सूचना है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीमें कारोबारी दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई असिस्टेंट ऑफिसर गंभीर सिंह के नेतृत्व में किए जाने की बात कही जा रही है।
हालांकि, आयकर विभाग की ओर से अब तक इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छापेमारी किस आधार पर की गई और जांच के दौरान क्या मिला, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। फिलहाल दूसरे दिन भी जारी जांच के बीच कारोबारियों और स्थानीय लोगों की नजर आयकर विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।