{"_id":"6adfbdedbd5c7db98309623f","slug":"pesticide-shop-license-suspended-eight-samples-sealed-barabanki-news-c-315-1-brb1038-182848-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: कीटनाशक दुकान का लाइसेंस निलंबित, आठ नमूने सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: कीटनाशक दुकान का लाइसेंस निलंबित, आठ नमूने सील
Tue, 27 Oct 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। रबी की बोआई शुरू हो चुकी है। ऐसे में नकली कीटनाशक और दवा बिक्री पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। सोमवार को जिला कृषि रक्षा अधिकारी विजय कुमार की टीम ने जिले की 13 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। दवाओं की गुणवत्ता परखने के लिए आठ नमूने सील कर प्रयोगशाला भेजे गए।
अधिकारियों ने जब दुकानों के बहीखाते और स्टॉक खंगाले तो कई जगह मनमानी उजागर हुई। टिकैतनगर के पूरेडलई स्थित जायसवाल पेस्टीसाइड्स में कैश मेमो, स्टॉक रजिस्टर और जरूरी पोस्टर न मिलने पर तत्काल प्रभाव से लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
इसी तरह दरियाबाद के दूल्हदेपुर स्थित पवन बीज भंडार और सिरौलीगौसपुर के ओपी वर्मा बीज भंडार में अभिलेख पूरे न मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया। कृषि विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों और अनियमितता बरतने वालों के हाथ-पांव फूल गए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि दो टूक चेतावनी दी है कि लैब से रिपोर्ट अधोमानक मिलते ही संबंधित विक्रेताओं पर कीटनाशक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस रद्द किया जाएगा। सभी दुकानदारों को किसानों को अनिवार्य रूप से पक्का बिल देने, रजिस्टर मेनटेन रखने और पोर्टल पर स्टॉक की सही प्रविष्टि दर्ज करने की हिदायत दी गई है।