{"_id":"6aef1ca48cdc71c276074de0","slug":"video-four-accused-including-cousin-were-sent-to-jail-in-raju-murder-case-in-barabanki-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में राजू हत्याकांड में चचेरे भाई सहित चार आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में राजू हत्याकांड में चचेरे भाई सहित चार आरोपी भेजे गए जेल
बाराबंकी में लोनीकटरा के त्रिलोकपुर गांव में पानी बहने के विवाद में रज्जू उर्फ राजू (50) की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने चचेरे भाई समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें पवन कुमार, उसकी पत्नी ऊषा, मनोज की पत्नी रेखा और सरजू देवी शामिल हैं। पुलिस मनोज की तलाश कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर कई चोटों की पुष्टि हुई है। मृत्युपूर्व चोटों के कारण शॉक और अत्यधिक रक्तस्राव से मौत हुई।
बृहस्पतिपार रात दरवाजे के सामने पाइप से पानी बहने को लेकर दो चचेरे भाइयों के परिवारों में विवाद हुआ था। आरोप है कि लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से किए गए हमले में राजू की मौत हो गई थी। उनकी पत्नी माया देवी और छोटे भाई जमुना प्रसाद भी घायल हुए थे। खास बात यह रही कि राजू ने दोपहर में लोनीकटरा थाने पहुंचकर मारपीट की शिकायत की थी। रात में घर लौटने के बाद दोबारा हमला हुआ। मृतक की पत्नी माया देवी की तहरीर पर पांचों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजू के पेट के निचले हिस्से, सीने और गले सहित शरीर के कई हिस्सों पर चोटें मिली हैं। पुलिस ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पांचवें आरोपी मनोज की तलाश जारी है। सीओ हैदरगढ़ समीर सिंह ने बताया कि पुलिस गांव की निगरानी कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।