{"_id":"6af97e81f607ed891c084e37","slug":"video-dream-of-547-crore-model-road-in-barabanki-remains-unfulfilled-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में 5.47 करोड़ की मॉडल रोड का सपना अधूरा, सड़क पर बिखरी गिट्टियां और फुटपाथ पर बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में 5.47 करोड़ की मॉडल रोड का सपना अधूरा, सड़क पर बिखरी गिट्टियां और फुटपाथ पर बाजार
बाराबंकी में बस अड्डे से रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क रोड को महानगरों की तर्ज पर डिवाइडर युक्त मॉडल रोड बनाने का दावा अब तक जमीन पर नहीं उतर सका है। वित्तीय वर्ष 2025 की शुरुआत में 5.47 करोड़ रुपये की स्वीकृति और भव्य थ्रीडी मैप जारी कर विकास की तस्वीर दिखाई गई थी, आवास विकास परिषद को इकी जिम्मेदारी दी गई। लेकिन मौजूदा हालात दावों की पोल खोल रहे हैं। सड़क पर गिट्टियां बिखरी हैं, किनारों पर अब भी अतिक्रमण है और फुटपाथ पर बाजार सज रहा है। सड़क को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए जिन बाधाओं को हटाने की बात कही गई थी, वे आज भी बरकरार हैं। कई पेड़ तक नहीं हटाए गए हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते मॉडल रोड का सपना कागजों से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। योजना के तहत सड़क का चौड़ीकरण कर बीच में डिवाइडर बनाने, उस पर आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाने और हरियाली विकसित करने की बात कही गई थी। जैसे तैसे डिवाइडर तो बना दिए गए। पुलिस लाइन तिराहे को भी भव्य स्वरूप देने का खाका तैयार हुआ था। दावा था कि सड़क व्यवस्थित होने से यातायात सुगम होगा और जाम से राहत मिलेगी। मगर मौजूदा स्थिति में सड़क की हालत ही सवाल खड़े कर रही है। स्थानीय निवासी और वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत मौर्य कहते हैं कि जिन पेड़ों और अन्य बाधाओं को हटाने की बात थी, वे भी अब तक नहीं हटाए गए। ऐसे में सवाल है कि करोड़ों रुपये की स्वीकृति और थ्रीडी मैप के बावजूद परियोजना धरातल पर क्यों नहीं उतर सकी?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।