{"_id":"6a89aaa34a8c25344f0150c5","slug":"video-brabka-calka-ka-najara-kamajara-ta-saugdhaka-para-bugdhha-sakata-ha-khatara-200-sa-athhaka-ka-aakha-jaca-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: चालक की नजर कमजोर तो सड़क पर बढ़ सकता है खतरा, 200 से अधिक की आंखें जांचीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: चालक की नजर कमजोर तो सड़क पर बढ़ सकता है खतरा, 200 से अधिक की आंखें जांचीं
बाराबंकी: सड़क पर वाहन की रफ्तार जितनी मायने रखती है, उतनी ही जरूरी चालक की नजर भी है। नजर में जरा सी चूक किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। इसी को ध्यान में रखते हुए शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यहां 200 से अधिक चालकों की आंखों की जांच करने के साथ उनके स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया।
एआरटीओ प्रशासन अमिताभ राय ने कहा कि चालक स्वस्थ रहेंगे तो वाहन का संचालन भी सुरक्षित ढंग से होगा। स्वास्थ्य ठीक रहने से सड़क हादसों की संभावना को कम किया जा सकता है। उन्होंने चालकों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और वाहन चलाते समय पूरी सतर्कता बरतने की अपील की।
वहीं, पुलिस विभाग की ओर से यातायात प्रभारी रामजतन यादव ने चालकों को सड़क सुरक्षा के नियम बताए। उन्होंने वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने, जल्दबाजी से बचने और सड़क पर दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखने की सीख दी। शिविर में चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।