Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers in Tohana, Fatehabad, mobilize against the electricity corporation; the 'Chhatis Biradari' (community alliance) forms an action committee.
{"_id":"6a8959926bdbc6d712076a14","slug":"video-villagers-in-tohana-fatehabad-mobilize-against-the-electricity-corporation-the-chhatis-biradari-community-alliance-forms-an-action-committee-2026-08-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, छत्तीस बिरादरी ने बनाई संघर्ष समिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम के खिलाफ ग्रामीण लामबंद, छत्तीस बिरादरी ने बनाई संघर्ष समिति
गांव कन्हड़ी की मुख्य चौपाल में शनिवार को छत्तीस बिरादरी की बड़ी पंचायत हुई। पंचायत में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के एक जेई पर गंभीर आरोप लगाए।
पंचायत को संबोधित करते हुए भगत सिंह ने बताया कि जेई ने बिना किसी नोटिस और बिना गांव के किसी मौजूद व्यक्ति के, बिना नंबर की गाड़ियों और बाइकों के साथ गांव में छापेमारी की। इससे गांव के शांतिप्रिय माहौल को खराब करने की कोशिश की गई।
ग्रामीणों का आरोप है कि जेई ने कुछ युवाओं और ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की झूठी शिकायत दी है, जबकि उनका जेई से आमना-सामना ही नहीं हुआ।
इसी मुद्दे को लेकर सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें 36 बिरादरी के लोग शामिल हैं। भगत सिंह ने कहा कि गांव पूरा बिल भरता है, लेकिन कार्यवाही का एक लोकतांत्रिक तरीका होता है। किसी के घर में महिलाएं और बच्चे होते हैं, ऐसे में कभी भी घुस जाना गलत है।
उन्होंने जेई पर भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के भी आरोप लगाए। ग्रामीणों ने फैसला लिया कि पहले एक्सईएन और एसडीओ से मिलकर बातचीत से समाधान निकालने का प्रयास करेंगे। समाधान न होने पर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।