{"_id":"6a8eca03a11f24aa23000945","slug":"video-brabka-brabka-ma-saraya-natha-ka-katana-sa-bbra-gava-ka-sata-ghara-samae-2026-08-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: बाराबंकी में सरयू नदी की कटान से बबुरी गांव के सात घर समाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: बाराबंकी में सरयू नदी की कटान से बबुरी गांव के सात घर समाए
बाराबंकी: सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र में सरयू नदी का जलस्तर कम होने के बाद कटान तेज हो गई है। नदी में मसीना कटान शुरू होने से कई गांव प्रभावित हो रहे हैं।
इस कटान की जद में तहसील क्षेत्र का बबुरी गांव आ गया है। गांव के सात घर नदी में समा गए हैं। ग्रामीण अपने घरों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। वे अपने हाथों से घरों को तोड़कर उसमें से ईंटें निकाल रहे हैं। लोग अन्य उपयोगी सामान भी सुरक्षित स्थानों पर ले जा रहे हैं। नदी की तेज कटान से ग्रामीणों में भय का माहौल है। यह स्थिति जलस्तर कम होने के बाद उत्पन्न हुई है। रामकृपाल यादव, अयोध्या, कुंजा, सालिकराम, राम सुमिरन, हरिनाम यादव, कमलेश यादव के मकान कटान के चलते नदी में समा गए हैं। नदी किनारे बसे लोग दहशत में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।