{"_id":"6a987efb9437e60433057a59","slug":"bhutans-chim-chim-dogra-defeated-saurabh-barabanki-news-c-315-1-slko1014-178516-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: भूटान के चिम-चिम डोगरा ने सौरभ को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: भूटान के चिम-चिम डोगरा ने सौरभ को किया चित
Thu, 03 Sep 2026 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Thu, 03 Sep 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
सिद्धौर। हलषष्ठी के अवसर पर बुधवार को सरायमांदू गांव में एक दिवसीय दंगल महोत्सव आयोजित हुआ। इसमें देश-विदेश से आए पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला पहलवानों ने भी अपने जोर दिखाया। कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। भूटान के चिम-चिम डोगरा ने अयोध्या के सौरभ को पटकनी दी।
उत्तराखंड के शास्त्री और गोरखपुर के जगदीश के बीच हुए मुकाबले में जगदीश विजयी रहे। नेपाल के पंडित थापा ने राजस्थान के कैल्शियम को हराया। बाराबंकी के साबिर ने बिहार के मनीष को शिकस्त दी। दिल्ली के बाबर ने मेरठ के भोला को पराजित किया। कानपुर की मुस्कान ने प्रयागराज के महेंद्र को हराकर जीत दर्ज की। सरायमांदू के रोहित सिंह ने कुदबापुर के प्रेमचंद को हराकर जीत हासिल की।
दंगल आयोजक संतोष सिंह और अनिल तिवारी ने बताया कि हलषष्ठी के अवसर पर यह दंगल प्रति वर्ष आयोजित किया जाता है। यह महोत्सव गांव की पुरानी परंपरा का हिस्सा है। स्थानीय लोगों में इसके प्रति काफी उत्साह रहता है। इस मौके पर विपिन वर्मा, रमेश सिंह, रामरूप सिंह, अनुज तिवारी आदि मौजूद रहे।