फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Five people, including a jail officer, contract swine flu; hospitalized.

Barabanki News: जेल अफसर सहित पांच को स्वाइन फ्लू, कराया भर्ती

Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 03 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five people, including a jail officer, contract swine flu; hospitalized.
बाराबंकी। जेल में तैनात एक अधिकारी सहित पांच लोगों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले हैं। हालत बिगड़ने के बाद इन सभी को लखनऊ में अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। साथ ही पीड़ितों के परिजनों की जांच के लिए भी सैंपल लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की टीम को घरों पर भेजा गया है।
विज्ञापन

जेल अधिकारी के अलावा बड्डूपुर के रीवांसीवां, हैदरगढ़ के पेचरूआ, शहर के बड़ेल मोहल्ला और दरियाबाद में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाले मरीज मिले हैं। सीएमओ ने निर्देश पर इन सभी के परिजनों और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए टीम भेजी गई है। पेचरूआ में लोगों ने बताया कि जिन्हें बीमार बताया जा रहा है, वह परिवार के साथ लखनऊ में ही रहते हैं। उनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। टीम ने मरीज के घर के आसपास रहने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा इत्यादि वितरित की। बड़ेल, बड्डूपुर और दरियाबाद में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर लगाकर मरीजों की जांच की।
विज्ञापन

राहत की बात यह रही कि जांच के दौरान किसी में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले। जेल में भी टीम भेजकर अफसर के घरवालों की जांच कर नमूना लिया गया है। सीएमओ डॉ. रंजन गौतम ने बताया कि जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के लक्षण के पांच मरीज मिले हैं। इन सभी का इलाज लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण दिखे तो रहें सतर्क
तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, बदन दर्द, नाक बहना या बंद होना, ठंड लगना, कंपकंपी, कभी-कभी उल्टी या दस्त, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखने पर तत्काल अस्पताल पहुंचकर जांच कराए। चिकित्सक की सलाह के बिना कोई दवा न लें।
बचाव ही सबसे बड़ा हथियार
- खांसते छींकते समय नाक मुंह ढककर रखें
- हाथों को साबुन से बार-बार धोएं
- भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क का इस्तेमाल करें
- फ्लू के लक्षण वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें
- आंख, नाक और मुंह को बार-बार छूने से बचें
- बुखार, खांसी, या सांस लेने में परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें
- बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed