{"_id":"6ade03967498eb26840eca38","slug":"video-banda-minister-stages-sit-in-protest-after-failure-to-register-fir-in-extortion-case-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बांदा: रंगदारी के आरोप में एफआईआर न होने पर मंत्री धरने पर बैठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांदा: रंगदारी के आरोप में एफआईआर न होने पर मंत्री धरने पर बैठे
रिक्शा चालक से मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में एफआईआर दर्ज न होने और चौकी प्रभारी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद रविवार दोपहर समर्थकों के साथ कोतवाली नगर के बाहर धरने पर बैठ गए। समर्थकों ने कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी की। सीओ सिटी सौरभ सिंह ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री एफआईआर दर्ज होने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे चले घटनाक्रम के बाद एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
कोतवाली नगर क्षेत्र के छावनी डेरा दरदा निवासी लाला भइया ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 24 अक्तूबर को छावनी डेरा तिराहे के पास बलराम यादव, मोहित यादव और दो अज्ञात लोगों ने उसका रिक्शा रोककर मारपीट की। आरोप है कि उससे गुंडा टैक्स के नाम पर नौ हजार रुपये मांगे गए और रिक्शा चलाने के एवज में हर महीने 10 हजार रुपये देने का दबाव बनाया गया। रुपये नहीं देने पर रिक्शा नहीं चलने देने की धमकी भी दी गई।
पीड़ित ने विश्वविद्यालय चौकी पर शिकायत करने पर वहां मौजूद दीपक कुमार सैनी पर डांटकर भगाने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के मुताबिक, इसके बाद आरोपियों ने उसे घर खींचकर ले जाकर मारपीट की, जिससे उसके शरीर और आंख में चोटें आईं। उसने कोतवाली में भी शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाया।
इसी मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर राज्यमंत्री समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मंत्री ने सीओ सिटी से दो टूक कहा कि एफआईआर दर्ज होने पर ही धरना समाप्त होगा। करीब एक घंटे तक चले घटनाक्रम के बाद एफआईआर दर्ज करने के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
अपनी ही सरकार में मंत्री के पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठने का घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।