{"_id":"685d07e3942954943e018540","slug":"video-video-balrampur-palsa-ka-gaugdha-caugdhhana-sa-vayapara-ka-mata-aakarasha-ma-parajana-va-garamanae-uljhana-ma-palsa-2025-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Balrampur: पुलिस की गाड़ी चढ़ने से व्यापारी की मौत, आक्रोश में परिजन व ग्रामीण, उलझन में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Balrampur: पुलिस की गाड़ी चढ़ने से व्यापारी की मौत, आक्रोश में परिजन व ग्रामीण, उलझन में पुलिस
बलरामपुर जिले के रैया सतघरवा क्षेत्र क परसदा गांव में पुलिस की गाड़ी चढ़ने से एक व्यापारी पंकज जायसवाल (45) की मौत हो गई। देर रात करीब साढ़े 11.30 बजे तेज रफ्तार में जा रही पुलिस गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। गाड़ी पहले बाहर सो रहे पंकज पर चढ़ी और फिर घर में घुस गई। घायल को रात में ही तुलसीपुर सीएचसी ले जाया गया लेकिन उसकी मृत्यु हो गई। सुबह घटना से पूरे गांव में आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
ग्रामीण तनाव में हैं। लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है, एफआईआर का भरोसा भी लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। ग्रामीण का कहना है कि अभी पुलिस मामले को टरकाने के लिए ऐसा कर रही है। लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई भी तत्काल हो। आशंका है बाद पुलिस दबाव बनाएगी। ग्रामीणों के गुस्से से पुलिस सकते में है। एसडीएम और सीओ गांव में ही कैंप कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।