{"_id":"6af8512806f666a8700daf74","slug":"video-blramapara-sanatana-sasakata-oura-aasatha-ka-kathara-bnaga-jharakhada-saravara-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र बनेगा झारखंडी सरोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र बनेगा झारखंडी सरोवर
बलरामपुर: नगर का सैकड़ों वर्ष पुराना झारखंडी सरोवर अब सनातन संस्कृति और हिंदू आस्था के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित होगा। झारखंडी मंदिर से जुड़े इस प्राचीन सरोवर को धार्मिक स्वरूप देने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। सरोवर परिसर में कलश और मंदिर के मुख्य द्वार पर त्रिशूल स्थापित कर दिया गया है।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि लंबे समय तक उपेक्षा के कारण प्राचीन सरोवर की स्थिति बेहद खराब हो गई थी। इसका पानी इतना दूषित था कि उसमें उतरना भी स्वास्थ्य के लिए खतरे से खाली नहीं था। अब सरोवर को स्वच्छ और धार्मिक महत्व के अनुरूप विकसित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि योजना है कि झारखंडी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालु सरोवर के पवित्र जल को लेकर भगवान महादेव का जलाभिषेक कर सकें। इसके लिए धार्मिक प्रतीकों की स्थापना की जा रही है। सरोवर में कलश और मुख्य द्वार पर त्रिशूल स्थापित किया जा चुका है। आगामी दिनों में यहां बजरंगबली की गदा और धनुष-बाण भी स्थापित किए जाएंगे। आने वाले दिनों में यहां लेजर शो एवं बोटिंग की व्यवस्था भी की जाएगी। इससे सरोवर को धार्मिक पहचान मिलने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने का प्रयास है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।