Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Balrampur News
›
Balrampur: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बोले- दुश्मन चाहे सीमा पार हों या देश के अंदर सब पर होगी कार्रवाई
{"_id":"681b21d719a7dffde70a91c3","slug":"video-balrampur-katharaya-vathasha-rajayamatara-karatavarathhana-saha-bl-thashamana-caha-sama-para-ha-ya-thasha-ka-athara-sab-para-haga-kararavaii-2025-05-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Balrampur: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बोले- दुश्मन चाहे सीमा पार हों या देश के अंदर सब पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur: केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बोले- दुश्मन चाहे सीमा पार हों या देश के अंदर सब पर होगी कार्रवाई
यह आज का भारत है, जो दुश्मन को हर हाल में मुंहतोड़ जवाब देना जानता है। दुश्मन चाहे सीमा पार हो या देश के अंदर सब पर कार्रवाई की जायेगी। आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक में भारत की सेना ने बड़े ही बहादुरी से दुश्मनों को जवाब दिया है।
यह बातें केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्द्धन सिंह ने बुधवार को क्षेत्रभ्रमण के दौरान आरएसएस के विभाग कार्यवाह अमित कुमार के उतरौला स्थित आवास पर प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने पहलगाम आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहाकि इस कायरता पूर्ण घटना से पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले को लेकर पूरा देश एकजुट है।
आतंकवादियों के खिलाफ आपरेशन सिंदूर के तहत सर्जिकल स्ट्राइक कर भारत सरकार एवं सेना ने यह संदेश दे दिया है कि अब हिंदुस्तान के साथ कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता। दुश्मन के हर नापाक इरादों का जवाब खुलेआम दिया जायेगा।
उन्होंने यह भी कहाकि हमने राफेल पर नींबू-मिर्ची टांगी ही नहीं है बल्कि उसी राफेल से दुश्मन को नींबू मिर्ची लगा भी दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ पार्टी के लोग अपने संकीर्ण मानसिकता व स्वार्थ के चलते इस मुद्दे पर भी देश के साथ खड़ा होने के बजाय सरकार का मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को समय आने पर जनता ही सबक सिखायेगी। इस अवसर पर उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।