{"_id":"696e49601d4de9b52d0cea30","slug":"video-youths-from-gond-community-submitted-petition-to-district-magistrate-2026-01-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंड समाज के युवाओं ने डीएम को सौंपा आवेदन पत्र, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंड समाज के युवाओं ने डीएम को सौंपा आवेदन पत्र, VIDEO
गोंड समाज के युवाओं ने जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी अपना-अपना आवेदन पत्र सौंपा। इस दौरान कार्यालय से आवास पर जा रहे जिलाधिकारी ने युवाओं की समस्याओं को सुना और उसके निस्तारण का भरोसा दिलाया।गोंड समाज के युवाओं का कहना है कि उप्र लेखपाल भर्ती में 160 सीटें तथा पुलिस भर्ती में 647 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। इन आरक्षित सीटों पर आवेदन करने के लिए अनुसूचित जनजाति प्रमाण-पत्र अतिआवश्यक है। गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र के लिए तहसील का कई महीनों से चक्कर लगा रहे हैं। तहसीलदार कार्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा है लेकिन ऑनलाइन आवेदन करने पर आवेदन बार-बार अस्वीकृत कर दिया जा रहा है। जबकि पूर्व में दादा, पिता व भाई का गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण-पत्र तहसील से जारी हुआ है। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि जिनके परिवार में पूर्व में दादा, पिता, भाई, बहन का गोंड जाति प्रमाण पत्र बना है उसके आधार पर गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी होगा। उन्होंने गोंड जाति का दर्जनों आवेदन एकत्रित कराए और अपने कार्यालय में जमा कराए। छात्र-छात्राओं का कहना है कि सदर तहसील से गोंड जनजाति प्रमाण पत्र जारी हुआ है। उसी तरह हम सभी का भी जारी किया जाए, यदि समय रहते हम लोगों का गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता है तो बाध्य होकर धरना प्रदर्शन और आमरण अनशन भूख हड़ताल करने के लिए भी बाध्य होंगे। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला और तहसील प्रशासन की होगी। इस मौके पर दिशु गोंड, निधि कुमारी, बिट्टू गोंड, सुमन गोंड, सतीश गोंड, सोनू कुमार, अंजेश गोंड, विशाल गोंड, गोलू गोंड, निलेश कुमार, मुकेश गोंड, राहुल गोंड आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।