{"_id":"6a8de99ae96725d5190af817","slug":"speeding-bike-hits-two-women-three-injured-ballia-news-c-190-1-ana1001-171396-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तेज रफ्तार बाइक ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, तीन घायल
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया-संसार टोला बांध पर जयप्रकाश नगर रेगुलेटर के पास सोमवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर टहल रही दो महिलाओं से टकरा गई। हादसे में दोनों महिलाएं और बाइक सवार युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर किया।
बैरिया थाना क्षेत्र के बाबू डेरा निवासी उर्मिला देवी (48) पत्नी दरोगा यादव और मंजू देवी पत्नी पारसनाथ यादव सोमवार शाम सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दोनों महिलाओं से जा टकराई। हादसे में उर्मिला देवी के पैर में फ्रैक्चर हो गया, जबकि मंजू देवी को हल्की चोटें आईं। बाइक चालक अजीत कुमार बैठा (25) निवासी छोटका बैजू टोला, सारण बिहार भी घायल हो गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उर्मिला देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं बाइक चालक अजीत कुमार का उपचार सोनबरसा सीएचसी में चल रहा है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।