{"_id":"6a57ab1c85f83b1a840e3935","slug":"video-train-halted-at-railway-crossing-due-to-a-dispute-between-a-husband-and-wife-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रॉसिंग पर पति- पत्नी के झगड़े की वजह से रुकी ट्रेन;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रॉसिंग पर पति- पत्नी के झगड़े की वजह से रुकी ट्रेन;video
बलिया में रेलवे क्रॉसिंग पर पति पत्नी के झगड़ने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि झगड़े के कारण छपरा की तरफ जा रही ट्रेन रुकी हुई है और जब पति इशारा करता है तब ट्रेन चलती है। 53 सेकंड का वायरल हो रहा यह वीडियो शहर के काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग का मंगलवार का बताया जा रहा है। पति पत्नी कहां के इसकी जानकारी नहीं हो सकी। वायरल वीडियो में दिख रहा कि काजीपुरा रेलवे क्रॉसिंग बंद है, प्लेटफॉर्म संख्या तीन से छपरा की तरफ एक्सप्रेस ट्रेन जा रही है। उसी बीच रेलवे लाइन के बीच पति पत्नी किसी बात को लेकर विवाद कर रहे हैं। क्रॉसिंग पर खड़े लोगों द्वारा चिल्लाने पर पति ने पत्नी को खड़ी ट्रेन की तरफ इशारा किया तो वह एक तरफ हटी जिसके बाद ट्रेन आगे बढ़ी। इस दौरान गेट मैन दौड़कर पहुंचा। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह ने कहा कि इस तरह का कोई मामले की जानकारी नहीं है। आउटर पर ट्रेन धीमी गति से निकलती है। ट्रेन रुकने की जानकारी चालक या गेट मैन द्वारा नहीं मिली हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।