{"_id":"69fb4db7ee79721cd506226a","slug":"video-five-new-vehicles-added-dial-112-fleet-prompt-assistance-ensured-2026-05-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"डायल 112 की टीम में पांच नए वाहन शामिल, त्वरित मिलेगी सहायता; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायल 112 की टीम में पांच नए वाहन शामिल, त्वरित मिलेगी सहायता; VIDEO
पुलिस सेवा सुरक्षा संवेदना के साथ आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सहायता हेतु सदैव तत्पर रहती है। बुधवार को एसपी ओमवीर सिंह ने डायल 112 के बेडे में पांच नए वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उक्त वाहन दोकटी, हल्दी, मनियर ,फेफना व नरही थाना को आवंटित किया गया। आमजन की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से एवं त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए, यूपी-112 मुख्यालय लखनऊ की ओर से जिले को नई चार पहिया पीआरवी उपलब्ध कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि आपातकालीन स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाए व आमजन को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जाए तथा सेवा, सुरक्षा, संवेदन के मूलमंत्र के साथ कार्य करते हुए जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने व बेहतर संवाद बनाए। इस अवसर पर संजय वर्मा एएसपी दक्षिणी-नोडल अधिकारी यूपी-112 बलिया, दिनेश कुमार शुक्ल एएसपी उत्तरी, उस्मान, क्षेत्राधिकारी नगर, अक्षय कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात-यूपी-112, राम वेलास प्रतिसार निरीक्षक, निशात जमां खां प्रभारी निरीक्षक यूपी-112, उमेश सिंह परिवहन शाखा व लालजी सिंह परिवहन शाखा यूपी-112 उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।