फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two constables accused of stealing 500 from a pocket.

Ballia News: दो सिपाहियों पर जेब से 500 रुपये निकालने का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Two constables accused of stealing 500 from a pocket.
चिलकहर। चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी गांव निवासी बृज भूषण सिंह ने दो पुलिसकर्मियों पर पकड़कर जेब से 500 रुपये निकालने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर दोनों सिपाहियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बृज भूषण सिंह ने आरोप लगाया कि चार सितंबर की रात करीब आठ बजे वह महेंद्र चौराहे के पास था। वहां मौजूद दो सिपाहियों ने उसे बुलाया। पास पहुंचने पर दोनों ने उसे पकड़ लिया और चौराहे से कुछ दूर ले गए। आरोप है कि इसके बाद दोनों ने मेरी जेब से 500 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि घटना के समय दोनों पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे। बृज भूषण ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही आरोपित दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत अब तक संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed