{"_id":"69d9074c1b4d5ce53f0032e9","slug":"video-congress-workers-symbolically-burn-effigy-of-assam-chief-minister-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन, VIDEO
असम के मुख्यमंत्री की तरफ से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा कांग्रेस सोशल मीडिया के राष्ट्रीय प्रभारी पवन खेड़ा को अपमानित करने के विरोध में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा का कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को गड़वार तिराहा पर पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में पुतला को लेकर छीनझपटी भी हुई।
इस मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा अपनी राजनीतिक हार को देखते हुए बौखला गए हैं। उनका भ्रष्टाचार अब पूरे देश के सामने उजागर हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी रिंकी भुईयां के नाम पर विदेशों में भारी संपत्ति निवेश की गई है।
उमाशंकर पाठक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि हिमंता बिस्वा सरमा अपनी भाषा शैली में सुधार नहीं करते और सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, तो कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश से जाकर उन्हें जवाब देने का काम करेंगे। इस मौके पर सत्यप्रकाश उपाध्याय, जैनेंद्र पांडेय ‘मिंटू’, ओम प्रकाश तिवारी, संतोष चौबे मुहम्मद आरिफ खान, रूपेश चौबे, गिरीश कांत गांधी अरुण भारती, राजेन्द्र चौधरी, संग्राम तिवारी, सागर सिंह राहुल, अबूल फैज, विजेन्द्र पाण्डेय ‘मुखिया’, महान उपाध्याय, महाप्रसाद चौबे आदि रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।