{"_id":"67ed3e593d195469640c7e8b","slug":"video-bsp-delegation-reached-saraya-gulabrai-in-the-case-of-pooja-death-in-ballia-2025-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बलिया में पूजा की मौत के मामले में सरया गुलाबराय पहुंचा बसपा का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बोले गरीबों पर हो रहा अन्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बलिया में पूजा की मौत के मामले में सरया गुलाबराय पहुंचा बसपा का प्रतिनिधिमंडल, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बोले गरीबों पर हो रहा अन्याय
बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बुधवार को सरया गुलाबराय पहुंचे। मृतका पूजा चौहान के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूजा के पिता धर्मराज चौहान से घटना के बारे में जानकारी ली। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।उन्होंने कहा कि सरकार में गरीबों के साथ अन्याय व अत्याचार किया जा रहा है। प्रदेश सरकार में जंगलराज कायम है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने हमें आप लोगों का हाल जानने के लिए यहां भेजा है। मृतका के पिता ने बताया कि पूजा की हत्या हुई है, पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या दिखाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हम मुख्यमंत्री से न्याय की मांग करेंगे। पुलिस से पीछे हाथ बांध कर आत्महत्या करने पर फिर सवाल किया। उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से वार्ता कर घटना को अच्छे से जांच करने की बात कही। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच के लिए एसआईटी टीम बनाई गई है। जांच की जा रही है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर, पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश, मदन राम, हरिश्चंद, इंदू चौधरी, सियाराम रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।