Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Chandrashekhar Udyan illuminated with 10,000 lamps, resonating with the pride of rebellious Ballia

Ballia News: 10 हजार दीपों से जगमगाया चंद्रशेखर उद्यान, गूंजा बागी बलिया का गौरव

Wed, 11 Nov 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Udyan illuminated with 10,000 lamps, resonating with the pride of rebellious Ballia
नगर चंद्रशेखर उद्यान परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित चित्
बलिया। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के शपथ दिवस पर सोमवार को पूरा जनपद दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। उनकी स्मृति में 10 नवंबर को प्रधानमंत्री दिवस के रूप में मनाया गया। चंद्रशेखर जन्म शताब्दी वर्ष के तहत आयोजित 10 नवंबर, 10 हजार दीप कार्यक्रम में चंद्रशेखर उद्यान को 10 हजार दीपों से रोशन किया गया। वहीं, नगर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक ऐतिहासिक स्थलों, मंदिरों और शहीद स्मारकों पर 51-51 दीप जलाकर जननायक को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


आयोजक अखिलेश सिन्हा, रणवीर सिंह सेंगर और सचिव उपेंद्र सिंह ने बताया कि बागी बलिया के जननायक चंद्रशेखर देश के आठवें प्रधानमंत्री बने थे। इसी गौरवशाली इतिहास से नई पीढ़ी को परिचित कराने के लिए यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे चंद्रशेखर उद्यान में चित्रकला प्रतियोगिता से हुई। इसमें नवोदित कलाकारों ने पूर्व प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को कैनवास पर उकेरा। शाम पांच बजे सांसद नीरज शेखर और एमएलसी रविशंकर सिंह की मौजूदगी में 10 हजार दीप प्रज्वलित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भृगु बाबा मंदिर, बालेश्वर बाबा मंदिर, मंगल पांडेय कदंब चौराहा, शहीद पार्क, बापू भवन, चित्तू पांडेय, सुभाष चंद्र बोस पार्क, अंबेडकर पार्क, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, इब्राहिमपट्टी स्थित जन्मस्थान, बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर, सहतवार, बैरिया, सुखपुरा और जयप्रकाश नगर समेत जिले के तमाम स्थानों पर 51-51 दीप जलाए गए। इस आयोजन के जरिये जिलेवासियों ने जननायक चंद्रशेखर के योगदान को याद करते हुए बागी बलिया की गौरवशाली विरासत को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed