{"_id":"6a90453be04f7aadc507e628","slug":"video-bank-employees-protest-demanding-five-day-banking-system-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था की मांग को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन, VIDEO
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर बैंककर्मियों ने बृहस्पतिवार को तिखमपुर स्थित एसबीआई के मुख्य शाखा पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इसमें जिले की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत भारतीय स्टेट बैंक के कर्मचारियों ने सहभागिता की।
सभा को संबोधित करते हुए एसबीआईएसए के क्षेत्रीय सचिव ब्रजेश द्विवेदी ने कहा कि बढ़ते कार्यभार और कर्मचारियों की कमी को देखते हुए पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान संतोष मिश्र, अमित यादव, संदीप सिंह, अनिश सिंह, रविंद्र कुमार, अभिषेक आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।