फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Administration alert Chief Minister visit Helipad, German hangar, parking inspected preparations gain momentum

मुख्यमंत्री के दौरे के लिए प्रशासन अलर्ट: हेलीपैड, जर्मन हैंगर और पार्किंग की जांच; तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 07:32 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 07:32 PM IST
सार

बलिया में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पकंहा में हेलीपैड, जर्मन हैंगर, पार्किंग समेत अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अधिकारियों की निगरानी में विभिन्न विभागों की टीमें जुटी हैं। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। दौरे के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।

विज्ञापन
Administration alert Chief Minister visit Helipad, German hangar, parking inspected preparations gain momentum
कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते भाजपाजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को सहतवार थाना क्षेत्र के पकंहा गांव के गलाफरपुर में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाने के साथ जर्मन हैंगर और मंच तैयार किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में हेलिपैड का निर्माण भी अंतिम चरण में है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विधायक केतकी सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं और अधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


विधायक ने एसडीएम पुष्कर मिश्रा और तहसीलदार नितिन सिंह से कार्यक्रम स्थल पर चल रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पार्किंग व्यवस्था के लिए तैयार किए गए खाके की भी समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर सामान्य पार्किंग के साथ वीवीआईपी पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभिसूचना इकाई और पुलिस की जांच एजेंसियों की टीमें भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गई हैं। हालांकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का विस्तृत प्रोटोकॉल अभी जारी नहीं हुआ है।

प्रशासनिक तैयारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरयू नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर सकते हैं। इस दौरान पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, अजय सिंह, मिथिलेश तिवारी, राकेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।

Administration alert Chief Minister visit Helipad, German hangar, parking inspected preparations gain momentum
यहा होगी सीएम की जनसभा। - फोटो : संवाद

मुख्यमंत्री के दौरे के चलते माध्यमिक विद्यालयों में 29 को अवकाश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित भ्रमण एवं निरीक्षण को देखते हुए जिले के माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक, बलिया की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी माध्यमिक स्तर के विद्यालय बंद रहेंगे। डीआईओएस ने जिले के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 

सीएम के दौरे के लिए हेलिपैड का लिया जायजा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को प्रस्तावित जनपद दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बांसडीह तहसील के गलाफरपुर स्थित प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्था, हेलीपैड निर्माण समेत अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। मौके पर चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति भी देखी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed