{"_id":"6a57ab0d06a23dd1a0067ed4","slug":"video-a-new-school-will-be-built-to-replace-the-one-destroyed-by-erosion-threat-to-500-homes-persists-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"कटान से उजड़े स्कूल की जगह बनेगा नया विद्यालय... 500 घरों पर खतरा बरकरार;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान से उजड़े स्कूल की जगह बनेगा नया विद्यालय... 500 घरों पर खतरा बरकरार;video
बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को ब्लाक मनियर के ग्राम भोजपुरवा पहुंचकर सरयू नदी से हो रहे कटान का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर कटान की स्थिति और उससे उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्ष 2002 में सरयू नदी के कटान से गांव स्थित पूर्व माध्यमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय नदी में समाहित हो गए थे। उस समय दोनों विद्यालयों में करीब 300 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत थे। वर्तमान में पंचायत भवन में अस्थायी रूप से कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जहां लगभग 50 बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नए विद्यालय के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि जल्द ही नए विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने यह भी बताया कि गांव की करीब 25 वर्ष पुरानी पानी की टंकी भी अब नदी में समाहित होने की आशंका बनी हुई है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि नई पानी की टंकी का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि करीब पांच वर्ष पूर्व टिगुनिया गांव भी सरयू नदी में समाहित हो गया था, जिसके बाद वहां के विस्थापित परिवारों को ग्राम सुल्तानपुर में बसाया गया। ग्रामीणों ने गांव में दो सोलर लाइट लगाने की मांग भी रखी। इस पर जिलाधिकारी ने सोलर की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि सरयू नदी से लगभग 500 मीटर की दूरी तक गांव बसे हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए समय रहते सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।