फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Garbage collection vehicles blockade bus terminal; bus operations come to a halt.

Bahraich News: कूड़ा उठाने वाले वाहनों से घेरा बस अड्डा, थमा बसों का संचालन

Wed, 23 Sep 2026 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Garbage collection vehicles blockade bus terminal; bus operations come to a halt.
रोडवेज बस अड्डे पर होता हंगामा।
बहराइच। परिवहन निगम के रोडवेज बस स्टैंड पर मंगलवार सुबह बस चालक और कूड़ा उठाने वाली जेसीबी के चालक के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। दोनों विभागों के कर्मचारियों के आमने-सामने आ जाने और बस अड्डे के गेट पर नगरपालिका की कई जेसीबी खड़ी कर दिए जाने से करीब दो घंटे तक बसों का संचालन ठप रहा। इस दौरान रोडवेज के गेट के सामने लंबा जाम भी लग गया। दूसरे जिलों से आने वाली बसें भी परिसर तक नहीं पहुंच सकीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने बातचीत कर मशक्कत से मामला शांत कराया।
विज्ञापन


बलरामपुर डिपो की बस मंगलवार सुबह करीब नौ बजे यात्रियों को लेकर रोडवेज परिसर से बाहर निकल रही थी। इसी दौरान सड़क पर पड़ा कूड़ा जेसीबी से उठाकर ट्रैक्टर में डाला जा रहा था। रोडवेज चालक ने जेसीबी को किनारे करने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों चालकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान जेसीबी चालक ने हाइड्रोलिक से पंजा उठाया इससे रोडवेज बस का शीशा टूट गया। इससे नाराज अन्य रोडवेज चालक भी मौके पर पहुंच गए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


विवाद बढ़ने पर जेसीबी चालक ने नगर पालिका के कूड़ा ढोने वाले अन्य वाहनों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद रोडवेज बस स्टैंड के दोनों ओर कूड़ा वाहन बेतरतीब खड़े कर दिए गए। इससे आवागमन बाधित हो गया और बसों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एआरएम ज्ञान चंद, नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह और नगर कोतवाल बृजेंद्र मिश्र मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया। करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ और यातायात बहाल हो सका।
एआरएम ने ईओ पर लगाए गंभीर आरोप

एआरएम ज्ञान चंद ने आरोप लगाया कि नगर पालिका की ओर से गलत स्थान पर कूड़ा डलवाया जा रहा है। रोडवेज के जिस हिस्से में कूड़ा डाला जाता है, वहां से अयोध्या, सुल्तानपुर और प्रयागराज जाने वाली बसों का आवागमन होता है। इससे चालकों को प्रतिदिन परेशानी होती है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकांश कूड़ा वाहनों का पंजीकरण नहीं होने का भी आरोप लगाया। एआरएम के अनुसार हादसा होने पर कार्रवाई से बचने के लिए वाहनों पर नंबर नहीं डाले जा रहे हैं।
ईओ ने कहा- कर्मियों की कोई गलती नहीं

नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी प्रमिता सिंह ने एआरएम के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विवाद में नगर पालिका कर्मियों की कोई गलती नहीं है। सफाईकर्मी नियत समय और निर्धारित तरीके से काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कर्मियों पर बेवजह आरोप लगाए जा रहे हैं। उनके पास पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है।

यात्रियों ने भुगता विवाद का खामियाजा

लखनऊ जाने वाले यात्री राजेश कुमार ने कहा बस करीब दो घंटे खड़ी रही। जरूरी काम से लखनऊ जाना था, लेकिन विवाद के कारण समय पर बस नहीं चल सकी। गोंडा जाने वाले यात्री मोहम्मद इरफान ने कहा हमें विवाद की पूरी जानकारी नहीं थी। बस स्टैंड पर जाम लगा था और कोई बस बाहर नहीं निकल पा रही थी। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। अयोध्या जाने वाले यात्री सुरेश वर्मा ने कहा मामूली विवाद को इतना बढ़ाया नहीं जाना चाहिए था। बसों का संचालन बंद होने से यात्रियों का समय खराब हुआ। प्रशासन को ऐसे मामलों में तुरंत हस्तक्षेप कर यातायात बहाल कराना चाहिए।

रोडवेज बस अड्डे पर होता हंगामा।

रोडवेज बस अड्डे पर होता हंगामा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed