{"_id":"6ad7615633ec57263a024eb1","slug":"video-video-nprpaiidaha-ma-cara-ka-palsara-bika-oura-bhara-matara-ma-avathha-patakha-bramatha-napal-nagaraka-garafatara-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रूपईडीहा में चोरी की पल्सर बाइक और भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रूपईडीहा में चोरी की पल्सर बाइक और भारी मात्रा में अवैध पटाखे बरामद, नेपाली नागरिक गिरफ्तार
आगामी दशहरा और दीपावली के त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखों के भंडारण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपईडीहा पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल और भारी मात्रा में अवैध पटाखों के साथ एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 3:30 बजे भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पचपकड़ी गांव के बाहर मंदिर के पास, रूपईडीहा से लगभग ढाई किलोमीटर पश्चिम में आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय कुमार लोध (29) पुत्र श्याम लाल लोध, निवासी ग्राम पचपोखरा, वार्ड नंबर-01, नेपालगंज, जिला बांके, नेपाल के रूप में हुई है।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से नेपाल की नंबर प्लेट लगी एक चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद हुई। इसके अलावा पांच बोरियों और दो गत्तों में विभिन्न ब्रांड के पटाखे मिले। बरामद पटाखों में स्पिनर, टर्की क्रैकर्स, क्लासिक बम, मिनी बुलेट, फ्लावर पॉट्स सहित अन्य प्रकार के पटाखे शामिल हैं। टीम ने एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल, एक सैमसंग कीपैड मोबाइल और 2,665 नेपाली रुपये भी बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, बरामद मोटरसाइकिल चोरी की है और उसका इस्तेमाल अवैध सामान ढोने के लिए किया जा रहा था। आरोपी पटाखों को नेपाल ले जाने की फिराक में था। इस मामले में थाना रूपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 288/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 288, 317(2) तथा विस्फोटक अधिनियम की धारा 9(ख) में मुकदमा दर्ज किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और क्षेत्राधिकारी नानपारा चित्रांशु गौतम के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
संयुक्त टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रजनीश पांडेय, उपनिरीक्षक प्रदीप पांडेय, कांस्टेबल रविंद्र यादव, कांस्टेबल अमित सिंह और कांस्टेबल विकास प्रजापति शामिल रहे। वहीं एसएसबी की ओर से आरक्षी प्रभुदयाल शर्मा, दिवान सिंह, राना प्रताप यादव तथा भेड़ा मितेश ने कार्रवाई में भूमिका निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।