{"_id":"6aae236cd087a2ef2809ba4c","slug":"video-video-bharaica-ma-ghaghara-braja-para-mal-lsha-napal-sa-bhakara-aana-ka-aashaka-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में घाघरा बैराज पर मिली लाश, नेपाल से बहकर आने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में घाघरा बैराज पर मिली लाश, नेपाल से बहकर आने की आशंका
चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज पर शनिवार को नदी में बहकर आया एक अज्ञात शव मिलने से आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। शव काफी पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक, शव का वीडियो सामने आने के बाद लोग बैराज के आठ नंबर गेट पर पहुंचे। शव की हालत देखकर उसके कुछ दूरी से बहकर आने की आशंका जताई गई।कौड़ियाला और गेरुआ नदी नेपाल से बहकर आती हैं। ऐसे में शव के नेपाल की ओर से बहकर घाघरा बैराज तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
घाघरा बैराज बहराइच और लखीमपुर जिले की सीमा पर स्थित है। इसी स्थान से नदी आगे चलकर सरयू के रूप में प्रवाहित होती है। महत्वपूर्ण बैराज होने के कारण यहां सुजौली थाने के पुलिसकर्मियों की प्रतिदिन ड्यूटी लगाई जाती है। इसके बावजूद बैराज तक शव पहुंचने की जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं।
बैराज के कमरे में पुलिसकर्मियों के सोने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि बैराज पर ड्यूटी के लिए तैनात पुलिसकर्मी कई बार बैराज के कमरे में ही सोते रहते हैं। शनिवार को भी पुलिसकर्मियों के कमरे में सोने की बात सामने आई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बैराज और उसके गेटों पर नियमित निगरानी हो रही थी तो नदी में बहकर आया शव वहां तक कैसे पहुंचा, इसकी जांच होनी चाहिए। शव मिलने के बाद काफी देर तक उसकी पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों ने शव को लेकर पुलिस को सूचना देने और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही बैराज की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने की भी बात कही।
जांच के बाद ही स्पष्ट होगी स्थिति
सीओ पहुंप सिंह ने बताया कि सुजौली थाने की पुलिस टीम को मौके पर जाकर लाश को बाहर निकालने और जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। शव को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति, पहचान और बैराज तक पहुंचने के संबंध में जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस शव के बैराज तक पहुंचने के कारणों और उसकी पहचान के संबंध में जानकारी जुटा रही है। यदि शव नदी के रास्ते बहकर आया है तो वह कहां से बहकर आया और कितने समय से पानी में था, इसका पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।