फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Two youths arrested for hunting a chital.

Bahraich News: चीतल का शिकार करते दो युवक गिरफ्तार

Sun, 20 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 20 Sep 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for hunting a chital.
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के जंगल में चीतल का शिकार करते दो युवकों को वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चीतल का मांस, शिकार में प्रयुक्त चाकू व फंदे बरामद हुए हैं। दोनों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



वन क्षेत्राधिकारी आशीष गौड़ ने बताया कि डिप्टी रेंजर मयंक पांडेय के नेतृत्व में टीम जंगल में गश्त कर रही थी। उसी दौरान घने जंगल के बीच शिकारियों के होने का पता चला। इस पर डिप्टी रेंजर की अगुवाई में फॉरेस्ट गार्ड कौशल किशोर, हीरालाल और विजय पांडेय की टीम ने घेराबंदी की।
विज्ञापन


मौके पर शिकार करते चफरिया गांव निवासी राजेश पोरवाल और टेड़िया गांव निवासी ओम प्रकाश को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से चीतल का मांस, चाकू और फंदे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। वन क्षेत्र में अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed