{"_id":"6af46f605d81b59f19073267","slug":"video-video-bhaii-thaja-ka-paja-ka-btha-sasaral-calna-ka-bta-para-vavatha-pata-na-patana-ka-gal-rata-gabhara-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भाई दूज की पूजा के बाद ससुराल चलने की बात पर विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भाई दूज की पूजा के बाद ससुराल चलने की बात पर विवाद, पति ने पत्नी का गला रेता, गंभीर
भाई दूज की पूजा कर ससुराल से लौटने की बात पर हुए विवाद में बुधवार दोपहर में पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर उसका गला रेत दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने मौके पर ही आरोपी पति को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने सुबह नवाबगंज बाजार से चाकू खरीदने की बात बताई है।
नानपारा के रजवापुर इमलिया गांव निवासी मुंशीलाल अपनी पत्नी गुड़िया (26) के साथ क्षेत्र के एक ईंट-भट्ठे पर काम करता है। दीपावली पर दोनों नवाबगंज के धनकुट्टी गांव स्थित गुड़िया के मायके पहुंचे थे। दीपावली मनाने के बाद मुंशीलाल ने पत्नी से घर चलने को कहा, लेकिन गुड़िया ने भाई दूज की पूजा और परंपरा निभाने के बाद जाने की बात कही। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में मुंशीलाल मान तो गया, लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ।
गुड़िया के पिता रामनरेश के मुताबिक, बुधवार दोपहर गांव के एक घर में सत्यनारायण कथा थी। परिवार के लोग कथा में शामिल होने गए थे। कथा समाप्त होने के बाद गुड़िया प्रसाद लेने के लिए घर से निकली। इसी दौरान पीछे से पहुंचे मुंशीलाल ने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर उसके बाल पकड़ लिए और चाकू से गले पर वार कर दिया। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गुड़िया खून से लथपथ पड़ी थी। ग्रामीणों ने भागने की कोशिश कर रहे मुंशीलाल को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गुड़िया को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज पहुंचाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस आरोपी पति से पूछताछ कर रही है। अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।