{"_id":"69d8fef431bced60460f608f","slug":"video-bharaica-ma-palsa-athhakashhaka-na-rapaiidaha-thana-ka-kaya-narakashhanae-sama-para-sarakashha-vayavasatha-ka-lya-jayaja-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में पुलिस अधीक्षक ने रुपईडीहा थाने का किया निरीक्षण, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में पुलिस अधीक्षक ने रुपईडीहा थाने का किया निरीक्षण, सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
बहराइच में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने रुपईडीहा थाने का औचक निरीक्षण किया। साथ ही भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एवं आवागमन व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर चल रही जांच प्रक्रिया, सुरक्षा इंतजाम और स्थानीय परिस्थितियों की विस्तार से जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एसएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुनील कुमार शांति, प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा रमेश सिंह रावत, एसएसबी महिला उप निरीक्षक पवन प्रीत कौर, जमुनहा बांके चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर किरन मल्ल, एपीएफ इंस्पेक्टर मोहन राज भट्ट सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष शैलेश जायसवाल, संतोष अग्रवाल और योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों, व्यापारियों एवं पत्रकारों से संवाद कर सीमावर्ती क्षेत्र की समस्याओं और गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।