फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Issue of exemption from TET raised at teachers' union meeting

Bahraich News: शिक्षक संघ की बैठक में उठा टीईटी से मुक्ति का मुद्दा

Sun, 13 Sep 2026 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Issue of exemption from TET raised at teachers' union meeting
बहराइच के भानीरामका धर्मशाला में आयोजित शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी।
बहराइच। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ, देवीपाटन मंडल की बैठक रविवार को भानीराम धर्मशाला में आयोजित की गई। इसमें मंडल के बलरामपुर, गोंडा, श्रावस्ती और बहराइच जिलों के शिक्षक पदाधिकारियों ने प्रतिभाग कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक का आयोजन श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश एवं महामंत्री घनश्याम मिश्र की ओर से किया गया। बैठक में शिक्षकों की 17140 वेतनमान संबंधी विसंगतियों को दूर करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने तथा वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्ति प्रदान करने की मांग उठाई गई। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण कराया जाना जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में देवीपाटन मंडल के लंबित जनपदीय चुनाव कराने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और शिक्षकों के हितों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में मंडल अध्यक्ष परवेज अकरम, मंडल महामंत्री सुधाकर सिंह और मंडल उपाध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र समेत विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाने की बात कही। बैठक में आपसी समन्वय और संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed