{"_id":"6a92af9b4a4025711008b7fd","slug":"video-bharaica-ma-31-agasata-ka-napalgaja-rada-ralva-satashana-ka-shabharabha-ka-tayara-taja-sasatha-aanatha-gaugdha-ka-bhamaka-ahama-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच में 31 अगस्त को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ की तैयारी तेज, सांसद आनंद गौड़ की भूमिका अहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच में 31 अगस्त को नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के शुभारंभ की तैयारी तेज, सांसद आनंद गौड़ की भूमिका अहम
बहराइच में नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के 31 अगस्त को प्रस्तावित शुभारंभ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्टेशन पर रेलवे एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों की लगातार आवाजाही हो रही है। जिले के आला अधिकारियों के साथ रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
शुभारंभ कार्यक्रम के लिए टेंट भी स्टेशन परिसर में पहुंच चुका है, लेकिन बारिश के कारण अभी लगाया नहीं जा सका है। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चा भी जोरों पर है, हालांकि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना सामने नहीं आई है।
नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के संचालन को क्षेत्र के विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रेल सेवा शुरू होने से भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लोगों को सस्ता, सुलभ और सुविधाजनक आवागमन मिल सकेगा। वहीं काशी-बनारस तक ट्रेन चलने की संभावित योजना से श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक यात्रा आसान होने के साथ ही क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रेल सुविधा शुरू होने से व्यापारियों को भी लाभ मिलने की संभावना है। माल ढुलाई की सुविधा और कम माल भाड़े से व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी तथा रुपईडीहा और आसपास के क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई दिशा मिल सकती है।
स्टेशन के शुभारंभ को लेकर सांसद आनंद गौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका भी मानी जा रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रेलवे सुविधा को लेकर लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप अब स्टेशन के संचालन की उम्मीद मजबूत हुई है।
भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्रा, सभासद रतन अग्रवाल, पार्वती देवी सहित नगरवासियों ने स्टेशन के शुभारंभ को लेकर हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन का संचालन सीमावर्ती क्षेत्र के लिए विकास का नया द्वार खोलेगा और आवागमन, पर्यटन तथा व्यापार—तीनों क्षेत्रों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।