{"_id":"6a918708e6920bbe860d3c89","slug":"video-bharaica-bhama-aarama-aajatha-samaja-parata-ka-thharana-ma-esadaema-mahasa-sa-takha-nakajhaka-2026-08-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी के धरने में एसडीएम महसी से तीखी नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी के धरने में एसडीएम महसी से तीखी नोकझोंक
कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर भीम आर्मी-आजाद समाज पार्टी की ओर से चल रहे प्रदर्शन के दौरान एसडीएम महसी राजेश अग्रवाल और कार्यकर्ताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
मामला खैरीघाट थाना क्षेत्र के गांव दीवानपुरवा का है, जहां चौहान समाज के लगभग 50 घर हैं और आबादी करीब 500 बताई जा रही है। भीम आर्मी का आरोप है कि गांव के कुछ विशेष वर्ग के लोगों ने चौहान समाज के लोगों का रास्ता बंद कर रखा है। इसी मांग को लेकर भीम आर्मी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता पिछले 5 दिनों से बहराइच धरना स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे।
प्रदर्शन के पांचवें दिन बृहस्पतिवार शाम को वार्ता करने के लिए एसडीएम महसी राजेश अग्रवाल धरना स्थल पर पहुंचे थे, तभी रास्ते के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। हंगामे के दौरान मौके पर सीओ सिटी व अन्य पुलिस कर्मियों ने किसी तरह मामले को सभाला, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस मौके पर जिला संयोजक राधेश्याम पासवान, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश पासवान, राष्ट्रीय सचिव रामेश्वर पवन, जिलाध्यक्ष आजाद समाज पार्टी डॉ. सुहेल अख्तर, पूर्व मंडल सहसंयोजक नरेंद्र भानू, पूर्व मंडल अध्यक्ष एसके राज गुरु, मोहम्मद हुसैन, अधिवक्ता राजकुमार, बृजेश पासवान, विजय जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।