{"_id":"69d90270b50b73ffd6018b28","slug":"video-atama-matathata-saca-jara-bharaica-ma-2221-lkha-matathata-shamal-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंतिम मतदाता सूची जारी, बहराइच में 22.21 लाख मतदाता शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम मतदाता सूची जारी, बहराइच में 22.21 लाख मतदाता शामिल
एसआईआर के बाद 10 अप्रैल को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। बहराइच में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में अब कुल 22 लाख 21 हजार 435 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 12 लाख 12 हजार 609 पुरुष, 10 लाख 8 हजार 786 महिला और 40 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। डीएम ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण से पहले अक्टूबर 2025 में मतदाताओं की संख्या 26.48 लाख थी, जो जांच के बाद घटकर वर्तमान संख्या पर आई है। पुनरीक्षण के दौरान मृतक, स्थानांतरित और अनुपस्थित मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि फार्म-06, 07 और 08 के जरिए नए नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी की गई है। जिले की सात विधानसभा सीटों में कुल 2981 मतदेय स्थल और 1388 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि इस प्रक्रिया से मतदाता सूची अधिक सटीक और पारदर्शी बनी है। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।