Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Baghpat News
›
The invaders who shattered the Sanatan faith have been reduced to dust; not even a trace of their lineage remains: CM Yogi
{"_id":"6a034f4b4c6c67e7d4086469","slug":"video-the-invaders-who-shattered-the-sanatan-faith-have-been-reduced-to-dust-not-even-a-trace-of-their-lineage-remains-cm-yogi-2026-05-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: जिन आक्रांताओं ने सनातन की आस्था को विखंडित किया, वह मिट्टी में मिल गए, उनके खानदान तक का पता नहीं: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: जिन आक्रांताओं ने सनातन की आस्था को विखंडित किया, वह मिट्टी में मिल गए, उनके खानदान तक का पता नहीं: सीएम योगी
बागपत। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया के अंदर केवल भारत है, जो विदेशी आक्रांताओं से जूझता रहा। सम विषम परिस्थितियों में लड़ता रहा। जिन अक्रांताओं ने भारत की सनातन की आस्था के प्रतीक मंदिरों, मठों, तीर्थ स्थलों को विखंडित करने का प्रयास किया था, वह तीर्थ स्थल फिर से पुर्नप्रतिष्ठा को प्राप्त कर गए, मगर आक्रांताओं का नामोनिशान नहीं बचा, वह सभी मिट्टी में मिल गए, उनका किसी का पता नहीं है। उनके खानदान का पता नहीं है। यह सनातन की ताकत है, उसी सनातन की ताकत का अहसास कराने के लिए बागपत की पावन धरा पर आने का अवसर प्राप्त हुआ। बागपत हमारी पौराणिक स्थली है। महाभारत कालीन इसका इतिहास है, भगवान कृष्ण ने जो पांच गांव कौरवों से मांगे थे पांडवों के लिए, उनमें से बागपत एक था। आज बागपत जनपद बना है। सोनीपत हरियाणा, पानीपत हरियाणा, यानी पांच गांव में एक गांव बागपत और उस बागपत में एक गांव में है। मुझे चार वर्ष पहले यहां आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, तब यह छोटा साथ था। अर्जुननाथ व ग्रामीणों का आभार, जिन्होंने इसे भव्य तीर्थ बनाया है। ऐसी ही होती है विरासत की रक्षा, आपके पूर्वजों ने इस धरा को पांच हजार वर्षों से संजोकर रखा, बागपत आज भी गौरव के साथ आगे बढ़ाता है। स्वतंत्र भारत में एक सपूत का जन्म हुआ था, वह थे किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह। उनकी कर्मभूमि के रूप में इस धरा ने देश और दुनिया में आधुनिक भारत ने अपना नाम किया। विभूति यहां से निकली हैं। लोग तो डरते है, लेकिन मैं कह सकता हूं। जाट भी पढ़ा लिखा होकर मुंबई का पुलिस कमिश्नर बन जाए, पूरी मुंबई पुलिस के मुखिया के रूप में उन्होंने वहां दिखाया कि कानून का शासन कैसे होना चाहिए। इस धरा से निकले हुए चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में रालोद लगातार केंद्र सरकार व राज्य के साथ मिलकर न केवल बागपत, बल्कि प्रदेश, देश के विकास के लिए नित नए प्रतिमान स्थापित हो रहे हैं। इसमें विरासत भी है और विकास भी है, दोनों एक साथ चल रहे हैं। उसी कार्यक्रम को बढ़ाने के लिए आज मुझे उसी स्थान पर पुन आने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर एक बात कहना चाहूंगा, याद रखना हमारे यहां कहा जाता है कि धर्मों रक्षिती रक्षित:।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।