{"_id":"6884f28f2d4ee47ced03a561","slug":"video-peaceful-kanwar-yatra-reflects-bjps-good-governance-says-minister-swatantra-dev-singh-2025-07-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: पुरा महादेव मंदिर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कहा- न दंगा न अव्यवस्था यही है भाजपा सरकार का सुशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: पुरा महादेव मंदिर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कहा- न दंगा न अव्यवस्था यही है भाजपा सरकार का सुशासन
कांवड़ यात्रा के सफल समापन के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह शनिवार को बागपत जनपद में पुरा महादेव मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने शिवभक्तों और स्थानीय श्रद्धालुओं से संवाद किया और यात्रा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए प्रशासन की सराहना की।
मंत्री ने कहा, “कांवड़ यात्रा सकुशल संपूर्ण हुई, कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। अधिकारियों और सुरक्षाबलों ने शिवभक्तों के साथ सहज और सहयोगपूर्ण व्यवहार किया, जिससे श्रद्धालु संतुष्ट दिखे।”
विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस के शासन में दंगे, आगजनी और तोड़फोड़ आम बात थी। लेकिन भाजपा सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि अब सभी धर्मों के पर्व शांतिपूर्वक और सम्मानपूर्वक सम्पन्न हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और व्यवस्था है, जो सुशासन का प्रमाण है।
मंत्री के इस बयान को राजनीतिक तौर पर सत्तारूढ़ पार्टी की कानून व्यवस्था को लेकर सकारात्मक छवि पेश करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।