{"_id":"6af421b2e77827ec3b00804e","slug":"baghpat-eight-month-pregnant-woman-dies-after-slipping-denied-entry-into-her-home-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: आठ माह की गर्भवती की पैर फिसलने से मौत, घर में नहीं मिला प्रवेश, रातभर सड़क पर रखा रहा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: आठ माह की गर्भवती की पैर फिसलने से मौत, घर में नहीं मिला प्रवेश, रातभर सड़क पर रखा रहा शव
Wed, 11 Nov 2026 01:35 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 11 Nov 2026 01:35 PM IST
सार
पंजाब में परिवार के साथ ईंट भट्ठे पर काम करने गई शिवानी की मौत हो गई। मंगलवार रात शव लेकर बिजरौल पहुंचे परिजनों को मकान में नहीं घुसने दिया गया। मकान पर ताऊ का कब्जा है और कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन
शिवानी की फाइल फोटो और मौके पर एकत्र परिजन व ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंजाब में ईंट भट्ठे पर गिरने से आठ माह की गर्भवती शिवानी (23) की मौत हो गई। मंगलवार रात परिजन शव लेकर बिजरौल गांव पहुंचे, तो मकान पर ताऊ का कब्जा होने के कारण घर में प्रवेश नहीं मिला। पूरी रात शव सड़क पर रखा रहा। बुधवार सुबह पति और परिजनों ने शव रविदास मंदिर में रख दिया। आरोप है कि सूचना के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
Trending Videos
मुजफ्फरनगर जनपद के तालड़ा गांव निवासी शिवानी (23) की शादी छह साल पहले बिजरौल निवासी सागर पुत्र महेरदास के साथ हुई थी। करीब दो महीने पहले शिवानी अपने पति सागर, देवर शिवम, अरुण और सास सीता के साथ पंजाब में ईंट भट्ठे पर काम करने गई थी। परिजनों के अनुसार, दो दिन पहले वहां पैर फिसलने से शिवानी जमीन पर गिर गई थी। सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार रात परिवार के लोग शिवानी का शव लेकर बिजरौल पहुंचे तो मकान में प्रवेश को लेकर विवाद हो गया। सागर का आरोप है कि ताऊ ने मकान पर कब्जा कर रखा है और शव को घर में नहीं आने दिया। इसके चलते पूरी रात शव मकान के सामने सड़क पर रखा रहा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
बुधवार सुबह सागर और उसके परिजनों ने शव रविदास मंदिर में रख दिया। यहां भी हंगामा हुआ। परिजनों ने पुलिस पर सूचना के बाद भी सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई। वहीं सीओ अंशु जैन ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामला पारिवारिक विवाद का है। मकान को लेकर विवाद न्यायालय में विचाराधीन है।
ये भी देखें...
यूपी: बागपत में कक्षा छह की दो छात्राओं में मारपीट, एक की मौत; पिता बोले- मेरी बेटी के पेट-सीने में मारी लात
ये भी देखें...
यूपी: बागपत में कक्षा छह की दो छात्राओं में मारपीट, एक की मौत; पिता बोले- मेरी बेटी के पेट-सीने में मारी लात