{"_id":"6866615c7aa07545810f204e","slug":"video-baghpat-congress-and-azad-samaj-party-protest-against-closure-of-primary-schools-in-up-2025-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Baghpat: बच्चों की पढ़ाई बंद, शराब के ठेके चालू? बागपत में कांग्रेस और ASP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: बच्चों की पढ़ाई बंद, शराब के ठेके चालू? बागपत में कांग्रेस और ASP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
उत्तर प्रदेश में लगभग पांच हजार प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के फैसले के विरोध में शनिवार को कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी (ASP) के कार्यकर्ताओं ने बागपत कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट प्रभारी अमरपाल चंद वर्मा को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष लव कश्यप ने कहा कि सरकार जहां बच्चों की शिक्षा छीन रही है, वहीं शराब के ठेके लगातार खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा -'हम बच्चों का भविष्य बनाना चाहते हैं, बिगाड़ना नहीं।'
प्रदर्शन के दौरान सतपाल पथोलिया, अनिल तोमर, राजीव सेन, हाजी शमशाद, रूबी कश्यप सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं, दूसरी ओर आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष शुभम भारती ने कहा कि सरकार का स्कूल बंद करने का फैसला जनविरोधी है। साथ ही उन्होंने कौशांबी और प्रयागराज की घटनाओं की सीबीआई जांच की मांग भी उठाई। ASP के कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की और चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज़ किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।