फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   health news

Baghpat News: सीएचसी मेें छह-छह, जिला अस्पताल में 12 बेड का बनेगा आइसोलेशन वार्ड

Tue, 01 Sep 2026 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
health news
बागपत। प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सभी सीएचसी में छह-छह बेड तो जिला अस्पताल में 12 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की तैयारी कर दी है, ताकि मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा सके। वहीं दवाई का पर्याप्त भंडारण भी सुरक्षित किया गया है। स्वाइन फ्लू या एच-1 एन-1 संक्रमित व्यक्ति की खांसी, छींक और सांस की बूंदों से फैलता है। बारिश के मौसम में यह वायरस अधिक सक्रिय हो जाता है। शासन ने सभी जिलों के सीएमओ को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। सीएमओ डॉ. तीरथलाल ने बताया कि स्वाइन फ्लू बीमारी रोकने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। सभी सीएचसी अधीक्षकों को छह-छह बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं जिला अस्पताल में भी 12 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बुखार, सर्दी, खांसी, गले में खराश वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। सांस लेने में दिक्कत वाले मरीजों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, टेमी फ्लू दवा स्वाइन फ्लू के इलाज में प्रभावी है। बीमारी बढ़ने पर दवा की कमी न हो इसके लिए पर्याप्त भंडारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed