{"_id":"677a6b1fffb7f3b9f6029192","slug":"called-upon-the-youth-to-join-the-party-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-124429-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: युवाओं को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया
-शहर के सपा कार्यालय पर बैठक हुई, पार्टी की मजबूती पर कार्य करने का संकल्प फोटो-तीन संवाद न्यूज एजेंसी बागपत। शहर के सपा कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इस मौके पर प्रदेश सचिव संजीव त्यागी ने कहा कि युवाओं को अधिक संख्या में पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी की लोक कल्याणकारी नीतियों से युवा, किसानों व मजदूरों को अवगत कराएं ताकि पार्टी को मजबूत बनाया जा सके। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक बार फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना है। जिलाध्यक्ष रविंद्र देव ने कहा कि सबसे पहले बूथों को मजबूत करना होगा। जब बूथ मजबूत होंगे तो पार्टी मजबूत हो जाएगी। केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों, युवाओं व मजदूरों की अनदेखी कर रही है। इनके हित के लिए कोई भी कार्य नहीं किया जा रहा है। यदि कोई अपनी आवाज को उठाता है तो दबाने का कार्य किया जा रहा है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश सचिव शिक्षक सभा नगेंद्र सिंह, डॉ़ सीमा यादव, दौलतराम, डॉ़ सतीश गौड़, अर्जुन अवाडी शौकेंद्र तोमर, चिराग चौधरी, देवेंद्र यादव, राहुल यादव, अनुज यादव, कविता गोस्वामी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।