{"_id":"69ef85ad8421b05aee004590","slug":"video-naked-thief-robs-grocery-store-makes-off-with-goods-worth-lakhs-including-about-3-lakh-in-cash-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"नग्न चोर ने किराना दुकान में की चोरी, ढाई लाख नकदी समेत लाखों का माल पार; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नग्न चोर ने किराना दुकान में की चोरी, ढाई लाख नकदी समेत लाखों का माल पार; VIDEO
आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के बस्तीभुजबल बाजार में एक चौका देने वाली घटना सामने आई। एक थोक किराना दुकान में नग्न अवस्था में घुसे अज्ञात चोर ने ढाई लाख रुपये नगद समेत लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें चोर पहचान छिपाने के लिए सिर पर प्लास्टिक की बाल्टी रखकर चोरी करता नजर आ रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुट गई। अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर पूरा बाजार निवासी नीरज गुप्ता बस्तीभुजबल गांव में किराए के मकान के दूसरे तल पर किराना की थोक दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 9 बजे दुकान बंद कर वह एक कार्यक्रम में चले गए थे और रात 12 बजे घर लौटे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा मिला और सीढ़ी के पास लगा अल्बेस्टर टूटा हुआ था।
नीरज गुप्ता ने बताया कि चोर उसी रास्ते से दुकान में घुसा और कैश काउंटर में रखे लगभग ढाई लाख रुपये नगद व करीब एक लाख रुपये से अधिक कीमत का सामान, जिसमें काजू-बादाम समेत अन्य वस्तुएं शामिल हैं, चोरी कर ले गया। कुल मिलाकर लगभग 3.50 लाख रुपये से अधिक की चोरी हुई है। घटना की सूचना पर 112 नंबर पुलिस और स्थानीय थाने की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।