{"_id":"6aa6fa27dac8a2ab7a0fa1dd","slug":"finalize-election-preparations-within-15-days-azamgarh-news-c-258-1-azm1021-157074-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: चुनावी तैयारियों को 15 दिन में दें अंतिम रूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: चुनावी तैयारियों को 15 दिन में दें अंतिम रूप
विज्ञापन
आजमगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार ने रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कार्यों के लिए गठित 18 कमेटियों के जिला एवं सहायक नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को अगले 15 दिनों में अपने-अपने दायित्वों की तैयारियों को विस्तृत रूप देने और बुकलेट तैयार करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में की गई व्यवस्थाओं, तैयारियों और संबंधित अभिलेखों का गहन अध्ययन किया जाए। पूर्व चुनाव के अनुभवों और कमियों से सीख लेते हुए इस बार व्यवस्थाओं को और प्रभावी बनाया जाए।
तैयार की जाने वाली बुकलेट में कमेटी के दायित्व, अब तक की कार्रवाई, उपलब्ध एवं आवश्यक संसाधन, लंबित कार्य और आगामी कार्ययोजना का स्पष्ट विवरण शामिल किया जाए। उन्होंने निर्वाचन आयोग की नवीनतम गाइडलाइन का अध्ययन कर प्रत्येक कार्य निर्धारित मानक और समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर बिजली, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर, प्रकाश, रैंप और पहुंच मार्ग जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति जांचने को कहा। कमियों को मतदान से पहले दूर कराने के निर्देश दिए गए। संवाद